श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 जनवरी 2026। मोमसर सीएचसी में डॉ व मेडिकल स्टाफ के साथ बदसूलकी करने व धमकाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
सीएचसी मोमासर में सेवारत चिकित्सा अधिकारी 26 वर्षीय डॉ विजय कुमार पुत्र जगदीश मीणा निवासी आमेर, जयपुर ने मोमासर निवासी धन्नाराम पुत्र कानाराम व विजयपाल पुत्र टोडाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया के 17 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी एक महिला मरीज के साथ आए। परिवादी ने बताया कि मेडिकल स्टाफ अस्पताल में था और ऑन कॉल वे भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। परिवादी ने बताया कि 28 वर्षीय महिला टीबी की मरीज थी और परिजन उसे मृत अवस्था में ही लेकर आए थे। आरोपियों ने उनके साथ व मेडिकल स्टाफ के साथ गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की की और जातिसूचक गालियां दी। वहीं 18 जनवरी को भी आरोपी अस्पताल में आए व स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए धमकाया व गंदी गालियां दी। आरोपियों ने धमकियां देते हुए सरकारी गोपनीय दस्तावेजों को बिना अनुमति निकाल कर खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।