डूंगरगढ़ one 25 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में गुरुवार को ग्राम पंचायत मोमासर कार्यालय भवन में मनाई गई। इस अवसर पर अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की कार्यशैली, राष्ट्रवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी समाज और युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका पूरा जीवन देश सेवा और सुशासन को समर्पित रहा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बाबूलाल गर्ग ने बताया कि आयोजन में ग्राम मोमासर के उप प्रशासक जुगराज संचेती सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने अटल बिहारी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
हुलाशाराम मेघवाल, नानजी सोनी, डूंगरराम मेघवाल, बृजलाल स्वामी, चेतन प्रजापत, जीवन प्रजापत, मोहन प्रजापति, सत्तू प्रजापत, महावीर, मालाराम नाई, बजरंग नाई, बुधाराम साहू, महेंद्र जैन, मनफूल गोदारा, नरेंद्र संचेती, बाबाबूलाल साहू, रणजीत गोदारा, आसाराम एवं सुगाराम गोदारा।