WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

मोमासर में डेंटल कैंप के दूसरे दिन दिखा ग्रामीणों का उत्साह, 245 लोगों ने लिया उपचार का लाभ

डूंगरगढ़ one 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मोमासर में आयोजित नि:शुल्क डेंटल कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक जारी है। कैंप के दूसरे दिन ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर दंत उपचार कराया।

कैंप में अत्यधिक दर्द से पीड़ित ग्रामीणों के दांत निकाले गए तथा दवाइयों के माध्यम से उनकी पीड़ा से राहत दिलाई गई। ग्रामीणों ने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ लिया।

बेल्जियम से आए डॉ. मर्लिन अनायास व डॉ. लीसा के साथ स्थानीय डेंटल चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश तथा सहयोगी मोहम्मद जफर ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान ट्रस्ट प्रतिनिधि राजेश रोहिल्ला, संजय सुथार व निशि उपाध्याय की सक्रिय सहभागिता रही।
शिविर में अब तक 155 बच्चों और 90 ग्रामीणों ने दंत उपचार का लाभ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़