WhatsApp Menu
समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  | 

मोमासर में कथित धर्मांतरण का आरोप, विहिप ने एसडीएम से की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

डूंगरगढ़ one 25 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर गांव में कथित रूप से चल रही धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विहिप ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मोमासर गांव में बड़े स्तर पर लोगों को प्रलोभन देकर और बरगलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि मोमासर निवासी मुनिराम मेघवाल पुत्र पूर्णाराम द्वारा अपने खेत में बने मकान से इन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

विहिप ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित स्थान की पूरी जानकारी प्राप्त कर जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमों के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़, श्यामसुंदर पारीक, प्रदीप जोशी, संतोष बोहरा, सत्यनारायण शर्मा, मदन सोनी, गजानंद दाधीच, भीखाराम सुथार, वासुदेव सारस्वत, फतेहसिंह जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़