WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 मार्च 2026। होली का त्यौहार अपने चरम पर है सोववार को क्षेत्र के अनेक स्थानों पर चंग व घीदड़ के आयोजन हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार से सम्मानित भी गया। आज भी कई स्थानों पर इस तरह के आयोजन होंगे। कस्बे के मोमासर बास स्थित घींदड़ मैदान में घीदड़ का आयोजन रखा गया है। सोमवार को मोमासर बास के होली रसियों ने होली की बारात भी निकाली जो मुख्य बाजार होती हुई घींदड़ मैदान पहुंची। आयोजन से जुड़े किशोर मारू व कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि आज मंगलवार को चौथे दिन भी घींदड़ का आयोजन रखा गया है जो रात 9 बजे से 1 बजे तक चलेगा। इसमें जो अच्छे स्वांग रचकर आयेंगे उनको घींदड़ कमेटी द्वारा पुरस्कार दिए जायेंगे। ऐसे में होली के अवसर पर स्वांग रचने वालों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़