WhatsApp Menu
मोमासर की गली-गली में चंग और घींदड़ के गीत गूंजने लगे, मोमासर बास में शुरू हुआ आयोजन, सातलेरा में कल होगा भव्य फागोत्सव।  |  तीन दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश, परिजनों ने की मदद की अपील।  |  श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधानसभा में CM ने खोला घोषणाओं का पिटारा, बीकानेर जिले की सड़कों के लिए 35 करोड़  |  स्कॉलरशिप के साथ स्कूटी, टेबलेट, साइकिल, मैडल, जीतने का मौका।  |  विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान  | 

मोमासर की गली-गली में चंग और घींदड़ के गीत गूंजने लगे, मोमासर बास में शुरू हुआ आयोजन, सातलेरा में कल होगा भव्य फागोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। रंग बिरंगे रंगों में सजे धजे युवा, कहीं ऊंट के साथ तो कोई बैल के साथ, कहीं अन्य कोई स्वांग, गांव मोमासर की गली गली में होली का उल्लास बिखरने लगा है। गांव में घींदड़ के गीत गूंजने लगे है। शुक्रवार को सुदंर स्वांग रचाए गए जिन्हें देखने भी ग्रामीण एकत्र होने लगे। मोमासर में 28 फरवरी से 2 मार्च तक घींदड़ का परंपरागत और रंगारंग आयोजन होगा। 2 मार्च को दोपहर 2 बजे से चंग प्रतियोगिता होगी व रात को घींदड़ खेली जाएगी। आयोजन में अर्थ सहयोग सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र बोर्ड पटावरी व अरूण संचेती द्वारा दिया जा रहा है। बता देवें देश दुनिया में बैठे सभी दर्शक गांव मोमासर के प्रसिद्ध चंग व घींदड़ उत्सव को श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पेज के माध्यम से चंग प्रतियोगिता व घींदड़ का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

सातलेरा में कल सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा चंग धमाल का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव सातलेरा में शुक्रवार को होली के फागोत्सव की रौनक नजर आई। उत्साह के साथ ग्रामीण ठाकुरजी मंदिर के सामने शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले चंग धमाल की तैयारियों में व्यस्त रहें। आयोजन समिति के मालाराम तावणियां ने बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक कलाकारों के दलों द्वारा चंग पर धमाल की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ सहित मामराज एंड पार्टी उदरासर, सूरजनाथ एंड पार्टी उदरासर, मेघाराम पूनियां एंड पार्टी जालबसर, रामलाल शर्मा एंड पार्टी पाबूसर सहित स्थानीय चंग पार्टियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। गांव के युवाओं द्वारा आयोजन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई जा रही है। बड़ी संख्या में सातलेरा सहित आस पास के गांवो से चंग प्रेमी लोग कार्यक्रम देखने के लिए शामिल होंगे।
मोमासर बास में शुरू हुआ घींदड़ का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के मोमासर बास में घींदड़ मैदान पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला घींदड़ आयोजन शुक्रवार शाम से शुरू हो गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां 27 फरवरी से 3 मार्च तक घींदड़ आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध चंग मंडलियों द्वारा चंग प्रस्तुति दी जाएगी। आकर्षक वेशभूषा व सुदंर घींदड़ नृत्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। सुंदर झांकियों का नगर भ्रमण आयोजित होगा व समिति द्वारा होलिका दहन किया जाएगा। समिति सदस्य रंगारंग आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे है व शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़