WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

मूंगफली भरे ट्रेक्टर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, ट्रेक्टर पलटा, लगा लंबा जाम।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 दिसंबर 2025। मूंगफली से भरे एक ट्रेक्टर में पीछे झाल नजर नहीं आने से एक ट्रक पीछे से भीड़ गया और ट्रेक्टर पलट गया, जिससे मूंगफली बिखर गई और हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

देर रात करीब 10.30 बजे हाइवे पर सेरूणा बस स्टैंड के निकट ही बीकानेर से आ रहा एक ट्रक आगे खड़े मूंगफली भरे ट्रेक्टर से टकरा गया। इससे ट्रेक्टर पलट गया और मूंगफली सड़क पर फैल गई। गनीमत रही चालक मामूली चोटिल हुआ। ट्रेक्टर चालक को बादनूं जाना था और चाय पानी के लिए सेरूणा स्टैंड पर रूका था। सेरूणा थाने से एसआई सत्यवीर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व हाइवे पर लगा लंबा जाम खुलवाया। खबर लिखे जाने तक इस संबंध के कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़