WhatsApp Menu
उजले गीतों ने भरा उल्लास, चंग पर मचाई धमाल, आज होगा जादूगर का शो और शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति  |  गौसेवा कर मनाया विक्रमसिंह का जन्मदिन, गुसाईं ने दी बधाई  |  2 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित  |  उल्लास का बना माहौल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित।  | 

मुम्बई में कल होगा श्रीडूंगरगढ़-वासियों का होली-प्रीति स्नेह सम्मेलन, होंगे विभिन्न आयोजन, प्रवासियों में उत्साह

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 फरवरी 2026। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, मुम्बई द्वारा रविवार को होली प्रीति स्नेह सम्मेलन का आयोजन होगा। परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोमानी व सचिव ओमप्रकाश बिहानी ने सभी श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी परिवारों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। बिहानी ने बताया कि मुंबई जॉन में रहने वाले परिवार सभी सदस्यों के साथ सम्मेलन में शामिल होंगे। 1 मार्च को मुंबई अहमदाबाद हाईवे, वसई में स्थित रॉयल रिजॉर्ट में रविवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कई प्रकार के खेल व सहभोज होगा। स्थानीय कलाकार हनुमान कुदाल द्वारा चंग धमाल की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सभी मिलकर अंत्याक्षरी का खेल खेलेंगे। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले, ग्रेज्युएशन व पोस्ट ग्रेज्युएशन में डिग्री हासिल करने वाली प्रतिभाओं को लक्ष्मीनारायण सोमाणी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। परिषद सदस्यों ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी उद्योगपति मुरली मनोहर तापड़िया गत 28 वर्षों से इस कार्यक्रम आयोजन में उल्लेखनीय योगदान दे रहें है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे परिवार शामिल होंगे व आयोजन को लेकर सभी में जबरदस्त उत्साह का माहौल छाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़