WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

मुख्य बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़े, एक बाइक हुई चोरी, संदिग्ध की पहचान के लिए करें सहयोग

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 दिसंबर 2025। क्षेत्र की उपतहसील सूडसर के रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य बाजार में बीती रात दो दुकानों के ताले तोड़े गए। यहां चोरी का प्रयास असफल रहा। चौकी के जवानों ने सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध की फोटो निकाल कर पहचान के लिए सहयोग की अपील की है।
रेलवे स्टेशन पर स्थित स्टेशनरी की ओमप्रकाश गोदारा की दुकान व परचून की हबीब एंड कंपनी की दुकान के रात करीब 1.20 बजे ताले तोड़े गए। गनीमत रही लोगों के जाग हो जाने के कारण चोर का चोरी का इरादा असफल हो गया व मौके से भाग छूटे। ये दुकानें सेंधमारी से बच गई परंतु चोर रेलवे कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर के बाहर खड़ी रेलवे कार्मिक की मोटरसाइकिल चोरी करने में कामयाब हो गए। वहीं बीती रात गांव बादनूं में चोरी की वारदात हुई है, जिसमें ग्रामीण इन्हीं चोरों के शामिल होने की आशंका जता रहें है। सेरूणा थाना पुलिस के एसआई सत्यवीर, हैड कांस्टेबल आवड़दान सहित पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। बाइक चोरी के परिवादी थाने में रिपोर्ट देने पहुंच गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़