WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक सारस्वत ने की गौसेवा

डूंगरगढ़ one 15 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कोटासर स्थित श्री करणी गौ सेवा समिति (गौशाला) में पहुँचकर गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को गुड़ और लापसी अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

विधायक सारस्वत ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौमाता की सेवा से समाज में करुणा, सेवा भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूती मिलती है।

उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को गति मिल रही है।

कार्यक्रम में भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा प्रतिनिधि विनोद गिरी गुसाईं, देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, उत्तम नाथ सिद्ध, रेवंत नाई, जगदीश पारीक, गौशाला प्रतिनिधि अगर सिंह पड़िहार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गौसेवा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़