WhatsApp Menu
सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  फोन पर बात कर रहें युवक ने अचानक दम तोड़ा।  |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बजाए खाली पींपे, कान खोलने के लगाए नारे।  |  हर्षोल्लास के साथ हुए फागोत्सव, श्याम ध्वजा लेकर दो यात्री दल पहुंचे बाबा के दरबार।  |  मिग-21 के सभी पार्टस पहुंचे बिग्गाबास रामसरा, स्थापना का कार्य जारी, ग्रामीणों ने भारतीय सेना का जताया आभार  | 

मिग-21 के सभी पार्टस पहुंचे बिग्गाबास रामसरा, स्थापना का कार्य जारी, ग्रामीणों ने भारतीय सेना का जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ की धरती का गौरव है कि भारत देश का पहला मिग-21 का आवंटन शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की स्मृति में उनके पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा को प्राप्त हुआ है। गांव के राउमावि के खेल मैदान में इसे स्थापित किया जा रहा है। शनिवार को इसके शत प्रतिशत पार्टस गांव में पहुंच गए है। सेना के एक सार्जेंट सहित एक दर्जन जवान इन पार्टस को जोड़ने का कार्य कर रहें है। क्रेन सहित अनेक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे सेना में जाने और देशसेवा की प्रेरणा युवाओं को मिल सकेगी। शहीद के भाई सीताराम सिहाग ने बताया कि पहले से सेना टैंक शहीद स्मारक स्थल पर स्थापित है और मिग 21 की स्थापना से शहीद स्मृति में बनने वाला दर्शनीय स्थल बिग्गाबास रामसरा बन जाएगा। इस मिग के आवंटन में शहीद के पिता व देहदानी कन्हैयालाल सिहाग के उल्लेखनीय प्रयास रहें। विदित रहें सेना ने मिग 21 वायुयानों को सितंबर 2025 में नाल एयरबेस पर सेना से सेवानिवृत कर दिए है। गांव के युवा रविवार को दिन भर से इसे देखने पहुंच रहें है और भारत माता के जयकारा लगा रहें है। गांव के सरपंच लक्ष्मण जाखड़ सहित ग्रामीणों ने शहीद सम्मान में गांव को ये सम्मान देने पर भारीतय सेना व वायु सेना का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़