WhatsApp Menu
जीवनसार वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, अतिथियों ने क्षेत्र में नई शुरूआत का किया स्वागत।  |  मिग-21 कल पहुंचेगा श्रीडूंगरगढ़, होगा भव्य स्वागत, देशप्रेमियों में उत्साह।  |  22 फरवरी 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  दिन दहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल ले गए चोर  | 

मिग-21 कल पहुंचेगा श्रीडूंगरगढ़, होगा भव्य स्वागत, देशप्रेमियों में उत्साह।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 फरवरी 2026। भारतीय वायु सेना का प्रमुख लड़ाका विमान और राष्ट्रीय गौरव कल मिग-21 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगा। यहां घुमचक्कर पर बड़ी संख्या में देशप्रेमियों द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की स्मृति व सम्मान में मिग 21 का आवंटन हुआ और शहीद के पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इसकी स्थापना की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिग 21 कल, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चार ट्रकों में सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पहुंचेगा। यहां अनेक नेताओं व देशप्रेमियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। शहीद समारोह समिति के सदस्यों द्वारा जोर शोर से स्वागत की तैयारियां की जा रही है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से ये वाया रीड़ी होते हुए गांव बिग्गाबास रामसरा पहुंचेगा। बता देवें मिग 21 ने 60 साल देश की सेवा की है और सितंबर 2025 में ही इसे राष्ट्रीय गौरव का सम्मान देते हुए वायु सेना से विदा (सेवानिवृत) किया गया है। गांव में भी उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़