श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 मार्च 2026। सोमवार को सीओ निकेत पारीक ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं सेरूणा थाना पुलिस ने स्कूल के पास धूम्रपान बेचने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा। पढें खबर विस्तार से…
सीओ निकेत पारीक ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने व मारपीट के आरोप में मोमासर निवासी सुखाराम जाट को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वहीं पारीक ने सोमवार को एक अन्य कार्रवाई करते हुए सेरूणा थाना क्षेत्र में मारपीट करने व एससी एसटी एक्ट में आरोपी 26 वर्षीय बाबूलाल ज्याणी निवासी लिखमीसर उत्तरादा में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।
स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर दो को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने लिखमीसर उत्तरादा में एक स्कूल पास 100 मीटर के दायरे में स्थित एक दुकान में धूम्रपान बेचने के आरोप में इसी गांव के निवासी 29 वर्षीय रामजस जाट को धूम्रपान एक्ट को गिरफ्तार किया। वहीं हैड कांस्टेबल फतेहसिंह ने लिखमीसर उत्तरादा में ही स्कूल के पास धूम्रपान बेचने के आरोप में इसी गांव के 30 वर्षीय आशुराम जाट को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने बीड़ी, जर्दा, सिगरेट, गणेश छाप तंबाकू जब्त किए व मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।