WhatsApp Menu
11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  | 

मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित चार पर लगाए आरोप, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जनवरी 2026। कम दहेज देकर समाज के नाक कटवा देने, दहेज में एक कार व पांच लाख की उम्मीद होने के ताने देकर एक विवाहिता से मारपीट कर ससुराल के घर से निकाल दिया। पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

गांव जाखासर निवासी 21 वर्षीय पूजा कंवर पुत्री सुमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह मार्च 2020 में अशोकसिंह पुत्र श्रवणसिंह राजपूत निवासी सूरतसिंहपुरा, मुंडसर के साथ हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसी समय उसकी बड़ी बहन प्रियंका का विवाह जेठ कानसिंह के साथ हुआ। परिवादिया ने पति अशोकसिंह, ससुर श्रवणसिंह, सास अच्छन कंवर, ननद सोना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। उसने बताया कि विवाह के बाद ही आरोपी दोनों बहनों को कम दहेज के लिए ताने देने लगे। आरोपी दो लड़कों का विवाह करने पर भी मन माफिक दहेज नहीं मिलने की शिकायत करते। एक कार व पांच लाख नगदी की उम्मीद होने की बात कहते। परेशान होकर बहन व जेठ अलग रहने लगे तो आरोपियों की पीड़िता के साथ प्रताड़ना बढ़ गई। आरोपियों ने मार्च 2024 में उसके साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग की तो उसके पिता ससुराल आए। आरोपियों ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया और घर बसाने से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व स्त्रीधन बरामद करवाने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़