श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। रविवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी संगठन सदस्यों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने की और नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जिला प्रशासन प्रमुख श्यामसुंदर जोशी ने की। जोशी ने बताया कि मातृशक्ति की संयोजिका का दायित्व मीना मोरवानी, सह संयोजिका विनीता सारस्वत, सेवा प्रमुख सुमन मोदी व वर्षा भोजक, संस्कार प्रमुख बबिता पुगलिया व सत्संग प्रमुख भंवरीदेवी पांडिया को नियुक्त किया गया है। वहीं दुर्गावाहिनी में संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, सहसंयोजिका सिया सैन व थिरपा मोरवानी, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख दीपिका स्वामी, छात्रा प्रमुख भाग्यश्री सोनी, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख कुसुम प्रजापत को दिया गया है। विहिप प्रखंड अध्यक्ष संतोष बोहरा सहित सदस्यों ने सभी दायित्ववानों को शुभकामनाएं दी गई। वहीं बैठक में धर्म यात्रा समिति अध्यक्ष मनोज डागा, उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मंडली बनाकर यात्रा का प्रचार प्रसार करने व महिलाओं की संख्या सुनिश्चित करने की बात कही।