WhatsApp Menu
मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  | 

मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 मार्च 2026। जब वतन की अस्मिता ही डोलती हो लक्ष्य खोकर, शब्द शर से लक्ष्य का संधान कविता है सुनो ! क्षीर सागर के मंथन से गरल का प्राक्टय हो, तब सृष्टि के कल्याण हेतु विषपान कविता है सुनो..
ये ओज और शौर्य से भरी कविता प्रीत पुराणी प्रवासी मंच के कवि सम्मेलन में राष्ट्र अराधना करने वाले मेवाड़ के प्रसिद्ध कवि योगेंद्र शर्मा ने सुनाई। 21 परमवीर चक्र विजेताओं के लिए रचनाएं करने वाले ओज और वीर रस के कवि योगेन्द्र शर्मा के काव्य पाठ ने जैसे उपस्थित जनसमूह की धमनियों में रक्त का प्रवाह तेज कर दिया हो। सभी ने खड़े होकर उनकी कविता को खूब समर्थन दिया। शर्मा ने सेना के जवानों की कीर्ति का गान किया और शहीद पिता के उद्गारों को भावभरे शब्द दिए। कवि सम्मेलन का प्रभावी संचालन करने वाले कवि राजेश अग्रवाल ने प्रीत पुराणी कार्यक्रम पर ही रचित कविता सुनाकर दिल जीता। अग्रवाल ने हास्य बिखेरा और अपनो के संग को उपहार बताते हुए होली पर भावभरी प्रस्तुति दी। अग्रवाल ने कविता “बुझे-बुझे हर चेहरे पर लानी मुस्कान मुझे” सुनाकर वाहवाही लूटी। हास्य कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने “मुस्कुराहट के दम पर गम को सीना जान गए” सुनाते हुए सभा में हास्य के रंग बिखेरे। कार्यक्रम की शुरूआत नवलगढ़ के कवि हरीश हिन्दुस्तानी ने राजस्थानी भाषा के हास्य रस खूब गुदगुदाया। नैनीताल से आई कवियित्री गौरी मिश्रा ने चुहलबाजी करते हुए माहौल को हल्का कर दिया। मिश्रा ने परिवार में प्रेम का महत्व बताया और दादा दादी पर बुधवार को ही रचित कविता सुनाकर सभा में भव भरा। मिश्रा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी और राधा कृष्ण के प्रेम, होली खेलो रे बीरज वाली, जवानों के सम्मान में कविता पढ़कर खूब दाद बटोरी।
कार्यक्रम में मंच के संयोजक जतनलाल पारख, सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया, झिणकार देवी बोथरा, पन्नालाल पुगलिया जयपुर, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने सभी कवियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, सीओ निकेत पारीक, सभी प्रवासी परिवार सहित बड़ी संख्या में काव्यप्रेमी लोग शामिल हुए।
संपन्न हुआ तीन दिवसीय आयोजन। 
श्रीडूंगरगढ़ ONE। होली की अपार खुशियों, रंगो और हर्षोल्लास के साथ प्रीत पुराणी प्रवासी मंच 2026 का तीन दिवसीय होली महोत्सव कवि सम्मेलन के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में देश विदेश से प्रवासी परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। आपसी सहयोग व स्नेह की मिसाल बने इस कार्यक्रम में तीन दिवस में आयोजित कार्यक्रमों की झलकियां भी मंच पर दिखाई गई। सह संयोजक पन्नालाल पुगिलया ने पूरे आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए इसे एक नई शुरूआत बताया। वहीं प्रवासी परिवारों ने कार्यक्रम में खूब आनंद लेने की बात कहते हुए सराहना की और प्रवासी मंच का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़