श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 अप्रैल 2026। सोमवार को माकपा पार्टी के पदाधिकारी गांव गांव पहुंचे और संगठन सदस्यों की बैठक ली। विभिन्न गांवो में आयोजित बैठकों में लिखमादेसर ब्रांच सचिव तोलाराम पारीक, तोलियासर-जेतासर ब्रांच सचिव गिरधारी जाखड़, आड़सर-धीरदेसर पुरोहितान ब्रांच, सुरजनसर ब्रांच सचिव दौलतराम मेघवाल को चुना गया। पूर्व विधायक गिरधारलाल महिया ने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव गांव कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। महिया ने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में माकपा द्वारा ग्राम स्तरीय ब्रांच सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। लिखमादेसर में बैठक के दौरान महिया ने समर्थन मूल्य पर खरीद को तेज करने की मांग करते हुए एफसीआई अधिकारियों से वार्ता की और क्षेत्र में अधिकाधिक टोकन जारी करने की मांग की।
बैठक में माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा व अशोक शर्मा शामिल हुए। लिखमादेसर ब्रांच में सत्तूनाथ सिद्ध, मुकेश ज्याणी, मुकननाथ सिद्ध, रामलाल मेघवाल, गोरधननाथ मंडा, जगदीश ज्याणी, भंवरलाल मेघवाल, मोहन मेघवाल, पुरखनाथ सिद्ध, बीरबलनाथ सिद्ध, प्रभुनाथ साईं, सुंदरलाल जाट, काननाथ जाखड़ उपस्थित रहें। वहीं आड़सर ब्रांच में ओमप्रकाश कस्वां, मालाराम सांसी, चेतनराम सांसी, कमल सहू, भैराराम सहू, लक्ष्मण सोनी, मनीराम सांसी, सीताराम मेघवाल उपस्थित रहें। तोलियासर जैतासर ब्रांच में गिरधारी जाखड़, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, सीताराम खिलेरी, मोहन सोनी, रेवंतराम मेघवाल, महादेवसिंह राजपुरोहित, राजूसिंह राजपुरोहित, नारायण मेघवाल, सुरजाराम मेघवाल, मूलाराम मेघवाल, नत्थाराम नायक, भंवरलाल सांसी, अमरचंद सांसी, भंवरलाल मेघवाल, भागीरथ मेघवाल, नारायण चालिया आदि शामिल रहें।