श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2025। एक महिला को गुमराह कर उसके घर से एक फॉरच्यूनर गाड़ी, मोटरसाइकिल, मोबाइल व एक लाख रूपए नगदी ले जाने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
सेरूणा थाना में मामले की जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव कोटासर निवासी सरोज देवी पत्नी मनोज कुमार जाट ने नागौर के जनेवा, जायल निवासी बजरंग कड़वासरा व अन्य दो जनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी 25 मई से 8 जुलाई 2025 के बीच उसके घर आए और उसे गुमराह करते हुए उसकी फोरच्यूनर गाड़ी, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और एक लाख रूपए नगदी ले गए।