WhatsApp Menu
1200 छात्रों के बीच अकेली लड़की, 3 लाख से शुरू किया सफर… आज 65 देशों में बिक रहे प्रोडक्ट  |  भजन सम्राट विकासनाथ जी के सान्निध्य में होगी विराट व भव्य धर्मयात्रा, सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे।  |  25 मार्च तक मिलेगी फीस में जबरदस्त छूट, टारगेट बैच में विशेषज्ञ टीम करवाएगी अध्ययन  |  महंगे मोबाइल की किश्त भरने की बात पर मचाया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया  |  रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय  | 

महंगे मोबाइल की किश्त भरने की बात पर मचाया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 मार्च 2026। आजकल महंगे मोबाइल का शौक रखने वाले युवा कई बार आपराधिक हरकतें करते हुए जिले भर में पकड़े जा रहें है।
गुरूवार को मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड पर 6 युवक मोबाइल किश्त की बात को लेकर झगड़ पड़े और गाली गलौच करते हुए एक दूसरे से मारपीट करने पर उतारू हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर एसआई रतनलाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झगड़ा फसाद कर रहें 30 वर्षीय रतनगढ़ निवासी मेजर खां, गांव जेतासर निवासी एक ही परिवार के पांच युवक 23 वर्षीय बबूल, 23 वर्षीय कालूराम, 25 वर्षीय मुकेश, 22 वर्षीय विकास और 20 वर्षीय राजू सांसी से समझाईश का प्रयास किया। एसआई रतनलाल ने बताया कि आपस में झगड़ रहें सभी युवकों से समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माने तो इन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़