WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

मरणोपरांत महादान कर डागा हुई अमर, 2 अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरेगा कमला देवी का नेत्रदान।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई संस्थाओं में नींव की तरह काम करने वाले दिवंगत चंपालाल डागा (भाया) की धर्मपत्नी कमला देवी डागा का स्वर्गवास भी शुक्रवार को हो गया। उनके मरणोपरांत उनके परिजनों की अनुमति से उनके नेत्रदान किये गए। तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदारशहर के चिकित्सकों की टीम ने नेत्रदान करवाया। परिषद के नेत्रदान अभियान संयोजक अशोक झाबक ने बताया कि इस मौके पर उनकी पुत्री एवं मोमासर सरपंच सरिता देवी संचेती, हेमलता बुच्चा, सुनीता भंसाली, कांता बुच्चा, संगीता सिपानी उनके देवर कैलाशचंद डागा ने उनकी आंखों से दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी किये जा सकने को पूरे परिवार के लिए गर्व बताया। इस दौरान मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, पवन सेठिया, प्रभात अग्रवाल, अंकित भंसाली, चंचल डागा, शशि सेठिया, राजकुमार नाई सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं कमलादेवी डागा को नमन किया। अशोक झाबक ने बताया कि मरणोपरांत नेत्रदान के लिए 9636288181 पर सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़