WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

मरणोपरांत अमरचंद बोथरा के नेत्रों से दो अंधेरे जीवन में आएगी रोशनी, जताया परिवार का आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 जनवरी 2026। तेरापंथ युवक परिषद की नेत्रदान मुहिम का कारंवा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कालूबास निवासी अमरचंद बोथरा का देहांत हो गया। बोथरा किडनी रोग से जूझ रहें थे। परिजनों ने विजयराज सेठिया व अशोक झाबक की प्रेरणा से नेत्रदान का निर्णय लिया। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ परिषद के निर्देशन में भारत सरकार के अंगदान जागरूकता योजना के तहत संगठन सदस्य प्रोत्साहित करने का दायित्व निभा रहें है। मालू ने बताया कि शनिवार को पूनरासर धाम के पुजारी परिवार से जुडे अमरचंद बोथरा के मरणोपरांत परिजनों ने नेत्रदान कर दो अंधेरे जीवन में उजाला भरने का पुनित कार्य किया है। नेत्रदान के लिए स्वीकृति दिवंगत की पत्नी अमराव देवी, भाई धर्मचंद बोथरा ने दी। तेयुप टीम के नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक के निर्देशन मे नेत्रदान संपन्न हुआ। तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, उपाध्यक्ष प्रथम चमन श्रीमाल, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, सहमंत्री मोहित बोर्ड, नेत्र संकलन टीम के डॉक्टर भंवरलाललाल प्रजापत, डॉक्टर दिनेश शर्मा ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आभार जताया। इस दौरान भंवरलाल दुगड़, चंदनमल बोथरा, मुकेश बोथरा, भरत बोथरा, अंकित झाबक, प्रवीण सेवग, जगदीश सोमानी, राजकुमार, संतोष भी सक्रिय रहें। सभी ने परिवार का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़