WhatsApp Menu
भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  |  पूनरासर मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर भव्य कार्यशाला, विधायक ने किया शिलापूजन  | 

मंडी में रातभर नहीं हो सकी गाड़ियां लोड, व्यापारी हुए परेशान, जताया रोष, विभाग से की मांग

श्रीडूंगरगढ़, 21 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ मंडी में बीती रात बिजली गुल होने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। मंडी में मूंगफली लेकर आए व्यापारी रात भर ट्रकों में माल लोड करने के लिए परेशान रहे, लेकिन अंधेरे के कारण काम ठप रहा।

व्यापारियों के अनुसार, रात में बिजली गुल होने के बाद विभागीय अधिकारियों को कई बार फोन किए गए, लेकिन लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने में काफी समय लग गया। सूत्रों की मानें तो बिजली विभाग के कार्मिक सुबह करीब 6 बजे फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में सफल रहे, जिसके बाद मंडी में बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।

इस घटना से व्यापारी वर्ग में खासा रोष है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि कई अधिकारियों से बात करने के बाद भी फाल्ट को ठीक करने में देरी हुई, जिसके कारण रात भर व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आशंका जताई कि माल लदान में हुई देरी का असर आज की मूंगफली खरीद पर भी पड़ेगा।

व्यापार मंडल के सदस्यों ने मंडी परिसर में जगह की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि पहले से ही किसानों की मूंगफली रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, और अब बिजली गुल होने से खरीद प्रभावित होने की आशंका है, जिससे किसानों को भी नुकसान होगा।

व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मूंगफली खरीद सीजन के दौरान मंडी में बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए और यदि कोई फाल्ट होता है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए, ताकि व्यापार में कोई बाधा न आए। इस घटना ने एक बार फिर मंडी में बुनियादी सुविधाओं की कमी और उनसे जुड़ी चुनौतियों की ओर ध्यान खींचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़