WhatsApp Menu
मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  | 

मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 मार्च 2026। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाएं, इठलाती युवतियां और नटखट बालिकाओं की मुस्कान से सजा गणगौर उत्सव-2026, शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्रीओसवाल पंचायत भवन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता, ड्रेस प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और गणगौर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं युवतियों व बालिकाओं ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पत्नी नर्बदा देवी सारस्वत शामिल हुई और आयोजकों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। वहीं कार्यक्रम सहयोगी व अतिथि मगनी देवी भादानी, प्रेम संतोष पारख, संतोष सिंघी व अतिथि महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा शामिल हुई। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्रीडूंगरगढ़ ONE की संपादक कपिला स्वामी व नृत्य शिक्षिका सुरभी भोजक शामिल हुई। कार्यक्रम संयोजक रेखा भादानी ने सभी का स्वागत सम्मान करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्था में प्रज्ञा बैद नाहटा, प्रेक्षा पुगलिया व सोनू भादानी का योगदान रहा। कार्यक्रम आयोजक हेमराज भादानी, सहसंयोजक लक्ष्मीपत भादानी, श्रीओसवाल पंचायत के अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांति पुगलिया व समिति सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाएं संपन्न की। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा भी पहुंचे और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन अंबिका डागा ने किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गणगौर महोत्सव-2026 के शानदार आयोजन में नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीडूंगरगढ़ के सांस्कृतिक महत्व को नृत्य में शामिल करने वाली पारूल लूणियां रही। वहीं द्वितीय स्थान महिला बोथरा एंड ग्रुप व दीक्षिता पुगलिया ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर का नीलम राजपुरोहित रही। कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाओं व युवतियों ने रैंप वॉक किया। इसमें प्रथम स्थान कुंजल चूरा, द्वितीय स्थान आंचल थेपड़ा व तृतीय स्थान गणगौर ईसर के वेश में शीतल व मुसकान के साथ संयुक्त रूप से कौशल्या सोनी ने स्थान हासिल किया। बालिकाओं की नृत्य प्रतियोगिता में गौरी पुष्करणा प्रथम, भाविका बोथरा ने द्वितीय स्थान तथा मीहिका मालू ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को उपहारों से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बीच में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए व उनके सही उत्तर देने वाली प्रतियोगी को भी पुरस्कृत किया गया।
लजीज व्यंजनों की व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गणगौर महोत्सव 2026 में आयोजकों द्वारा प्रवेश नि:शुल्क था वहीं हाईटी के विभिन्न लजीज व्यंजन व आइसक्रीम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई। उत्सव में शामिल होने वाली सभी महिला वर्ग ने जमकर व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़