WhatsApp Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  | 

मंगल कार्य में सिलेंडर ब्लास्ट से पड़ा विघ्न, दौड़ी दमकल और एंबुलेंस, आधा दर्जन से अधिक पहुंचे अस्पताल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव तोलियासर में एक घर में गृह प्रवेश का मांगलिक कार्य संपन्न हो रहा था। तभी अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लग गई और आग में एक महिला व एक पंडित झूलस गए है। वहीं आधा दर्जन से अधिक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी कश्यप सिंह, हैड कांस्टेबल रामस्वरूप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से एंबुलेंस व पालिका दमकल भी मौके पर पहुंची। दमकम कर्मी आशीष व ड्राइवर शंकर नाई ने आग पर काबू पा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में जेठूसिंह के घर हवन पूजन चल रहा था तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया। जिससे पंडित व घर मालिक की पत्नी अधिक झूलसे है, वहीं आस पास मौजूद महिलाएं व कुछ बच्चे भी चपेट में आए है। मौके पर राहत कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़