WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, देखें फ़ोटो

8 मजदूर जिंदा जले, 1 अब भी फंसा; 25 लोग कर रहे थे काम, शव कंकाल में बदले

डूंगरगढ़ one 16 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। खुशखेड़ा-करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर अब भी फैक्ट्री के अंदर फंसा हुआ है। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे

डूंगरगढ़ one : फैक्ट्री में जले मजदूरों के कंकाल

आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी। पुलिस को गश्त के दौरान फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि अंदर फंसे मजदूर बाहर नहीं निकल पाए।

केमिकल के साथ पटाखे बनते थे

एडीएम ने बताया कि फैक्ट्री में केमिकल और पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

डेढ़ घंटे बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के बाद फैक्ट्री के अंदर का मंजर बेहद भयावह था। कई शव पूरी तरह जलकर कंकाल में बदल चुके थे

डूंगरगढ़ one : शव के टुकड़े बिखर गए

जांच शुरू, बड़े अफसर मौके पर

घटनास्थल पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल फंसे मजदूर को बाहर निकालने और हादसे के कारणों का पता लगाने पर है।

डूंगरगढ़ one : जले हुए शवों को स्ट्रेचर से बाहर लाया गया

डूंगरगढ़ one : जले हुए अंगों को कंबल से ढका गया

डूंगरगढ़ one : रेस्क्यू टीम को पटाखे मिले है।

डूंगरगढ़ one : फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़