WhatsApp Menu
खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम  |  लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान होगी 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज।  |  टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की  |  2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  | 

भारती निकेतन महाविद्यालय की छात्रा असलेखा ने वूशु चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, प्रबंधन ने दी बधाई।

महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, असलेखा ने हाल ही में एमजीएसयू द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय वूशु चैंपियनशिप में 70 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। बीकानेर के नेहरू शारदा पीठ कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में असलेखा ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कॉलेज के खेल विभाग के एचओडी, नितिन सिंह ने बताया कि इस स्वर्ण पदक के साथ ही असलेखा ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। शारीरिक शिक्षक शुभकरण राजपुरोहित ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी और श्यामसुंदर स्वामी ने असलेखा की इस शानदार सफलता पर खुशी जताई और उसे बधाई दी। उन्होंने असलेखा को भविष्य में भी निरंतर अभ्यास करते रहने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक और संस्था के सभी सदस्यों ने छात्रा असलेखा और खेल विभाग को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता निश्चित रूप से अन्य छात्रों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़