श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 फरवरी 2026। भारती कैरियर इंस्टीट्यूट में सोमवार शाम खुशी व उत्साह का माहौल छा गया है। आज शाम देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स के प्रथम सत्र का परिणाम घोषित हुआ। इन परिणामों में इंस्टीट्यूट के छात्र शुभम बोथरा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए व मनीष शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर सराहनीय सफलता हासिल की है। दोनों छात्रों ने कक्षा 12वीं के साथ ही इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों के परिवारों सहित भारती निकेतन विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल छा गया है।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि अब विद्यार्थियों को कोटा और सीकर जैसे शहरों में लाखों रुपये खर्च करने की आवश्यकता नहीं है और श्रीडूंगरगढ़ में ही भारती कैरियर इंस्टीट्यूट में गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन के माध्यम से डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना साकार किया जा सकता है। प्रबंधन ने बताया कि भारती कैरियर इंस्टीट्यूट पिछले तीन वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और क्षेत्र में डॉक्टर एवं इंजीनियर प्रवेश की तैयारी करवाई जा रही है। संस्थान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और व्यवस्थित मार्गदर्शन को दिया है।