श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। रविवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ मिथलेश गौतम पहली बार और भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां अखिल भारतीय श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी की अगुवाई में उनका 51 किलो की फुलमाला से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर डॉ गौतम ने मौजूद पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन में निष्ठा रखते हुए अपनी सेवाएं देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ की हड्डी है और कार्यकर्ता जितने मजबूत होंगे संगठन उतना ही शक्तिशाली होगा। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिले भर में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकताओं की विशेष भूमिका बताई। जिला महामंत्री दिलीप सिंह ने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के कार्य को गति देने की बात कही। अनिल जोशी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
हाइवे पर बालाजी मोटर्स पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामसुदंर पंचारिया, समाजसेवी युवा व भाजपा नेता अनिल जोशी व भाजपा जिला महामंत्री दिलीपसिंह राजपुरोहित का बड़ी फुलमाला व साफा पहना कर सम्मान किया। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी, नारायणदास स्वामी, विक्रम स्वामी, गिरधर स्वामी, श्रीकिशन स्वामी, मांगीलाल गोदारा, आईदान पारीक, सीताराम सिंवर, हरिराम तावनियां, प्रमोद यादव, महेंद्र सिंह, मांगीलाल, अजय सिंह, बजरंग कुमार, राधेश्याम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। विक्रम स्वामी ने बताया कि डॉ. मिथलेश गौतम का प्रदेश महामंत्री बनने के बाद श्रीडूंगरगढ़ में पहला प्रवास हैं। वे रविवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण में अपना संबोधन देने पहुंचे है।