WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सम्पत सारस्वत बामनवाली

युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का स्पष्ट संकेत: सम्पत सारस्वत

डूंगरगढ़ one 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ईको भारत के संस्थापक और प्रसार भारती के राष्ट्रीय मुद्दों पर समीक्षक सम्पत सारस्वत बामनवाली ने दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

मुलाकात के बाद सम्पत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि आज भाजपा की स्थापना के 45 वर्ष पूरे हो चुके हैं और संयोगवश नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की उम्र भी 45 वर्ष है। यह सिर्फ संयोग नहीं बल्कि पार्टी नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है कि भाजपा अब युवा पीढ़ी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहती है।

उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व ही किसी भी राजनीतिक दल को नई सोच और नई दिशा देता है। इसके विपरीत विपक्षी दलों में युवाओं की लगातार अनदेखी उनके राजनीतिक पतन का कारण बन रही है।

युवाओं में दिखा जोश

नितिन नवीन की नियुक्ति के बाद देशभर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी सादगी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। यह नियुक्ति युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

सम्पत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की राष्ट्रीय संगठनात्मक नियुक्तियों में भी युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे राष्ट्रीय राजनीति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

ईको भारत पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान सम्पत सारस्वत बामनवाली ने नितिन नवीन को ईको भारत के उद्देश्य और तकनीकी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मौतों पर चिंता जताई और इन आंकड़ों को कम करने के लिए ईको भारत को पूरे देश में लागू करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने ईको भारत को टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल किया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान भी दिया गया है।

सड़क सुरक्षा को राष्ट्रीय अभियान बनाने का भरोसा

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने ईको भारत के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की और सड़क सुरक्षा को राष्ट्रीय अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़