WhatsApp Menu
भाजपा का श्रमिक संवाद सम्मेलन संपन्न, बजट को बताया विकासोन्मुख, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पढें तीन खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में कुश्ती खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा: नवनिर्मित कुश्ती हॉल और आधुनिक मैट का उद्घाटन, अब हो सकेंगी विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं  |  श्रीडूंगरगढ़ से रविवार की विशेष धार्मिक खबरें पढें एकसाथ:-  |  मुक्ति धाम गौ माता भंडारा में धर्म की गंगा, सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब  | 

भाजपा का श्रमिक संवाद सम्मेलन संपन्न, बजट को बताया विकासोन्मुख, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 फरवरी 2026। रविवार को संभाग कार्यालय बीकानेर में भाजपा का श्रमिक संवाद सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें केंद्रीय व राज्य बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं द्वारा किया गया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में जिले भर से कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता के पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और अतिथियों का साफा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्रमिकों, ओबीसी वर्ग एवं आमजन के हित में किए गए निर्णयों के बारे में पूरी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने इसे जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला, विकासोन्मुख एवं सर्वस्पर्शी बजट बताया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंपालाल ग़ेदर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्रमिक संवाद सम्मेलन के प्रभारी सुनील गहलोत ने बजट के बारे में विस्तार से व्यक्त्वय रखा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, विशेष अतिथि के रूप में रामेश्वर पारीक, जिला महामंत्री दिलीपसिंह राजपुरोहित शामिल हुए व बजट के बारे में विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में दिलीप पुरी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मघागिरी बरसिंहसर, पार्षद मघराज तेजी, कोलायत मंडल अध्यक्ष धर्मवीर, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री पवन कुमार स्वामी, ओबीसी मोर्चा मोमासर मंडल अध्यक्ष मेघराज सोनी, चांदरतन घोटिया, जयकरण वाल्मीकि, जगदेव, चंपालाल रेगर, मनीष गिरी, भागीरथ गिरी, भंवर लिखमीसर, पुनीत स्वामी, रैवंत सेन, शिवपुरी संवरेरा, लालपुरी लखासर, बजरंग लाल लिखमीसर सहित अनेक जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़