WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के 129वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना

डूंगरगढ़ one 28 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नियमित रूप से सुना जाता है।

2025 की उपलब्धियों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 की प्रेरणादायी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल, विज्ञान और वैश्विक मंचों पर भारत ने सशक्त पहचान बनाई है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को देश के लिए गर्व का विषय बताया।
राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
कार्यक्रम के पश्चात विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतन सिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनीया, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पूर्व पार्षद एस. कुमार सिंधी, दीपक सिंधी, संदीप, गुलाब, महेश राजोतिया, मेघराज तावनियां, प्रहलाद शर्मा, भागूनाथ, जयप्रकाश स्वामी, मनोज मोरवानी, अशोक गुरनानी, ओमप्रकाश प्रजापत, फतेह सिंह जांगिड़, घनश्याम बिहानी, मघराज तेजी, विष्णु वाल्मीकि, विकास, महेंद्र, के.के. जांगिड़, किशन, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

बूथ स्तर पर भी हुआ प्रसारण
श्रीडूंगरगढ़ के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना। बूथ नंबर 87 पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद भरत सुथार, रजत कुमार आसोपा, ओमप्रकाश सुथार, पुरखाराम जाट, कृष्ण दर्जी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़