WhatsApp Menu
भव्य स्वागत से प्रदेशाध्यक्ष अभिभूत, किया संगठन सक्रियता का आह्वान, बीकानेर पहुंचेंगे ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता।  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो अपराध खबरें एकसाथ:-  |  27 अप्रैल को उपखंड मुख्यालय पर एकत्र होंगे गौसेवक, गांवो में संपर्क अभियान में किया आह्वान।  |  एक पत्नी के होते किया रचाया दूसरा विवाह, हड़पे गहने, मामला दर्ज।  |  पूनरासर मंदिर के नवनिर्माण को माना अवैध, पुजारी ट्रस्ट के वाद पर न्यायालय ने दिया स्थगन आदेश  | 

भव्य स्वागत से प्रदेशाध्यक्ष अभिभूत, किया संगठन सक्रियता का आह्वान, बीकानेर पहुंचेंगे ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। शनिवार को बीकानेर में भाजपा की खासी सक्रियता रहेगी। शुक्रवार को दिन में पहले ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष और बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओ के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रम के लिए जयपुर से बीकानेर जा रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत का श्रीडूंगरगढ़ में ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। गुंसाई आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वागत से अभिभूत प्रदेशाध्यक्ष डॉ कुमावत ने ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रियता का आह्वान किया। इस मौके पर गुंसाई ने शनिवार को बीकानेर में होने वाले ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में गुंसाई के साथ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर से सम्मान किया। उनके साथ आये कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर का स्वागत अशोक महावर, किशोर गुंसाई ने किया। पूर्व प्रदेश मंत्री श्रवण सोनी का स्वागत ओमप्रकाश फुलभाटी व रामलाल सोनी ने, विजेंदर चौधरी का स्वागत नानू स्वामी व भरत सुथार ने, रविन्द्र कुमार का स्वागत लोकेश गौड़ व भंवरलाल ने, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा का स्वागत नानूराम कुचेरिया व रजत आसोपा ने किया। कार्यक्रम के दौरान नंदकिशोर नाई, कन्हैयालाल शर्मा, भंवरगिरी, रामूगिरी, नंदू प्रजापत, रामचंद्र प्रजापत, भरत गिरी, श्याम गिरी, रौनक गिरी, अमित गिरी, अशोक गिरी, जितेंद्र गिरी सहित बड़ी संख्या में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहें। स्वागत कार्यक्रम का संचालन रविकांत सैनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़