श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव लखासर में मंगलवार को सप्तदिवसीय भागवत कथा प्रारंभ हुई। 27 जनवरी से 2 फरवरी तक दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 तक तंवर पंचायत भवन में कथा का वाचन महेश भाई शास्त्री करेंगे। कथा के पहले दिन कथावाचक ने कथा माहात्म्य सुनाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को भक्ति के पथ पर ले जाती है। कथा श्रवण से दुखों का अंत होता है और मुक्ति के मार्ग खुल जाते है। कथावाचक ने धुंधकारी व नारदजी कथा सहित अनेक प्रसंग सुनाए। वहीं रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक गीत संगीत के साथ मायरा वाचन भी होगा। कथा से पहले ठाकुरजी मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर शामिल हुई। यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की सुदंर झांकिया सजाई गई।
30 जनवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। लखासर मंडल का हिंदू सम्मेलन आगामी 30 जनवरी 2026 को तंवर पंचायत भवन में 12.15 बजे आयोजित होगा। सम्मेलन में गुरू जंभेश्वर धाम, लालासर साथरी के स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। वहीं आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन की तैयारियां करते हुए मंडल के गांवो में भी संपर्क किया जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।