WhatsApp Menu
भव्यता के साथ निकाली जायेगी रामनवमी धर्मयात्रा, विधायक ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक  |  भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु झूम उठे, विधायक सारस्वत व सीओ पारीक भी पहुंचे कथा में  |  कल होगी धर्मयात्रा मंगलवार शाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मार्च निकाला।  |  98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।  | 

भव्यता के साथ निकाली जायेगी रामनवमी धर्मयात्रा, विधायक ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। रामनवमी के अवसर पर कल बुधवार को 25 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा को लेकर कस्बे में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसको लेकर आज मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में धर्मयात्रा की पूर्व संध्या पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिरकत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक सारस्वत ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मयात्रा को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया  तथा यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत की व्यवस्थाएं करने की बात कही। उन्होंने रामनवमी पर्व को हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस अवसर पर आयोजित धर्मयात्रा पूरे उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की और तैयारियों में जुटे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बैठक में मनोज डागा, संतोष बोहरा, संजय शर्मा, हेमनाथ जाखड़, श्याम सुन्दर जोशी सहित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धर्मयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया और आयोजन को ऐतिहासिक रूप देने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़