WhatsApp Menu
1200 छात्रों के बीच अकेली लड़की, 3 लाख से शुरू किया सफर… आज 65 देशों में बिक रहे प्रोडक्ट  |  भजन सम्राट विकासनाथ जी के सान्निध्य में होगी विराट व भव्य धर्मयात्रा, सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे।  |  25 मार्च तक मिलेगी फीस में जबरदस्त छूट, टारगेट बैच में विशेषज्ञ टीम करवाएगी अध्ययन  |  महंगे मोबाइल की किश्त भरने की बात पर मचाया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया  |  रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय  | 

भजन सम्राट विकासनाथ जी के सान्निध्य में होगी विराट व भव्य धर्मयात्रा, सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 मार्च 2026। आगामी 25 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ में विराट व भव्य धर्मयात्रा का आयोजन होगा। आयोजन समिति द्वारा विस्तृत तैयारियां की जा रही है। पूर्णनाथ जी आश्रम, लक्ष्मणगढ़ से प्रसिद्ध भजन सम्राट विकासनाथ जी का धर्मयात्रा में सान्निध्य रहेगा। धर्मयात्रा के लिए श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी आड़सर, संयोजक व समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां और बृजलाल तावणियां को यात्रा समिति के संयोजक बनाया गया है। धर्मयात्रा में अलौकिक सजीव झांकियां, भगवान राम के स्वरूपों की झांकियां, विशालकाय हनुमान झांकी, आदियोगी शिव झांकी, शिव तांडव, नवदुर्गा झांकी, विरोट कालका स्वरूप की झांकी सजाई जाएगी। वहीं बैंड बाजे, घोड़े नगाड़े शामिल होंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में उत्साही युवा, मातृशक्ति शामिल होगी। समिति सदस्यों द्वारा उत्साह के साथ धर्मयात्रा की तैयारियां संपन्न की जा रही है। वहीं धर्मयात्रा के स्वागत के लिए व्यापारियों में उत्साह का माहौल है और बाजार में स्वागत द्वार सजाए जा रहें है। वहीं जगह जगह पोस्टर व बैनर लगाए जा रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़