WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। आड़सर बास में स्थित ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में होनहारों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बताया कि यहां कॉमर्स संकाय में विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। वाणिज्य वर्ग का शत प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं प्रतिभाशाली मोहित शर्मा ने 95.20% अंक हासिल कर तहसील स्तर पर द्वितीय रैंक बनाई है। स्कूल में सेंकेड टॉपर कृष्णा मल ने 94.40% अंक हासिल किए है। विद्यार्थी रौनक मोरवानी ने 90% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधन व स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा व दिनभर बधाइयों का दौर जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़