WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  |  60 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को MDMA मामले में जमानत, हत्या आरोपियों की चौथी याचिका फिर खारिज  | 

बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 अप्रैल 2026। उपखंड क्षेत्र में जिन सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अच्छा रहा वहां जश्न मनाए जा रहें है, वहीं गांव झंझेऊ में राउमावि में सोमवार को ग्रामीणों ने स्टाफ को जमकर खरी खोटी सुनाई। विद्यालय में कक्षा 10वीं बोर्ड में 15 में 6 विद्यार्थी फेल हो गए है, वहीं दो विद्यार्थियों ने परीक्षा ही नहीं दी। वहीं 7 विद्यार्थी थर्ड डीविजन विथ ग्रेस के पास हुए है। जो स्कूल टॉपर विद्यार्थी ने 44.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। सोमवार को नाराज ग्रामीण रिजल्ट पर लानत देते हुए स्कूल पहुंचे और जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि फेल होने वाली कुछ छात्राओं के परिजनों ने उनकी पढ़ाई को भी विराम लगा दिया है। जिससे उनका भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा। एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का रोष वाजिब है। जो पास हुए है वो सभी बच्चे बाई ग्रेस पास हुए है। स्कूल के लिए शर्मनाक स्थिति है और स्टाफ से व्यवस्था सुधार की बात दो टूक कह दी गई है। सिंह ने बताया कि स्टाफ द्वारा पीछे से बच्चों के कमजोर होने की बात कहते हुए, निहायत ही अपनी कमी पर पर्दा डालने की कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। पूरे साल बच्चे स्कूल आए है, उनका कोर्स भी पूरा नहीं करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 10वीं का ये परिणाम है तो नवक्रमोन्नत 12वीं कक्षा में क्या कर सकेंगे। ग्रामीणों ने स्टाफ बदलने की मांग भी उठाई। श्रीडूंगरगढ़ ONE ने प्रधानाचार्य से बात करने के प्रयास किए परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने कहा कि 10वीं का परिणाम आया उसी दिन स्कूल के स्टाफ से वार्ता की गई थी, सोमवार को प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली है। परंतु मामले की जांच करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़