WhatsApp Menu
मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर पकड़ा दो युवकों को, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  |  17 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  | 

बेटी को न्याय की मांग पर मोर्चरी के बाहर धरना जारी, दोषियों पर कठोर कार्रवाही की मांग

मृतका की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें दो व्यक्तियों को नामजद किया गया है। मां ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

इस दुखद घटना के बाद क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी के बाहर जमा हो गए हैं और धरने पर बैठ गए हैं। उनकी एक ही मांग है – बेटी को न्याय मिले। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और आगे की आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

खबर है कि शेरूणा पुलिस मौके पर पहुंच रही है और शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल, शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में ही रखा गया है।

यह घटना कई सवाल खड़े करती है और क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर इस युवती के साथ क्या हुआ था और दोषियों को कब तक न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़