WhatsApp Menu
घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  |  श्रीडूंगरगढ़ की रात: चाय की दुकान से थाने तक — पुलिस कार्रवाई और नागरिक स्वतंत्रता पर उठते सवाल  |  2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  | 

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर करवा रहें धर्म-परिवर्तन, बाप-बेटे सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 दिसंबर 2025। गांव मोमासर में आज सुबह धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव के दो युवाओं द्वारा बाप बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
गांव के युवा भागूराम पुत्र मोहनराम जाट व गोपी पुत्र केसराराम जाट ने पुलिस को बताया कि गांव के मुन्नीराम पुत्र पूर्णराम मेघवाल के घर धर्म परिवर्तन करवाने का कार्य किया जा रहा है। परिवादी ने बताया कि यहां राजस्थान सहित बाहरी राज्यों के लोगों को बुलाकर हिंदू देवी देवताओं, गुरूओं को नीचा दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। परिवादी ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे वह मुन्नीराम के घर के सामने से जा रहें थे तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में अलग अलग गाड़ियां खड़ी थी। यहां मुन्नीराम व उसका बेटा सुनील सहित प्रेम बावरी व अन्य जने जो बाहर के थे धर्म परिवर्तन करवाने में लिप्त है, आरोपी के घर में ईसाई धर्म के विभिन्न चिह्न, निशान, प्रचार सामग्री लगी है। पुलिस ने विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़