WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

बीकानेर से सड़क सुरक्षा की राष्ट्रीय मुहिम का आगाज

डूंगरगढ़ one 3 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के तहत ईको भारत की ओर से बीकानेर सहित देशभर में सड़क और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
ईको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ईको भारत एक स्मार्ट क्यूआर कोड आधारित सुरक्षा प्रणाली है, जिसे विशेष रूप से सड़क सुरक्षा और स्मार्ट पार्किंग प्रबंधन के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

बामनवाली ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर इस पहल को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी समर्थन मिला है। उन्होंने ईको भारत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश में प्रतिदिन लगभग 500 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। सड़क सुरक्षा को राष्ट्रीय अभियान बनाकर जन-जागरूकता फैलाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

बीकानेर से हुई शुरुआत
राष्ट्रीय सुरक्षा मंथ 2026 के तहत सभी विभागों की सहभागिता के क्रम में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर ने की। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धीकुमारी के साथ शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे हवा में छोड़कर संदेश दिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पांड्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा नेता दीपक पारीक, पुलिस व ट्रैफिक प्रशासन के अधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य राजेश मुंजाल, प्रेमरतन तांवणिया सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़