WhatsApp Menu
बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  | 

बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल की पहल: 75 गांवों में लगेंगी 1640 सोलर लाइटें, CSR फंड से होगा काम

डूंगरगढ़ one 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को रात में रोशन करने की दिशा में केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने एक और पहल की है। उनके प्रयासों से क्षेत्र के 75 गांवों में कुल 1640 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। यह कार्य देश की विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड से करवाया जाएगा।

मेघवाल ने बताया कि ग्रामीण दौरों के दौरान गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की मांग लगातार सामने आ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों, मंदिरों, चौराहों और अन्य प्रमुख स्थलों पर सोलर लाइट लगाने की योजना बनाई गई है। इससे ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। कार्य शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही इसे पूरा किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्रवार सोलर लाइटों का वितरण
नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और अनूपगढ़ विधानसभा के 15-15 गांवों में 330-330 सोलर लाइटें लगेंगी, जबकि खाजूवाला के 15 गांवों में 320 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी।

नोखा विधानसभा
पांचू, काकड़ा व रोड़ा में 30-30 सोलर लाइटें लगेंगी। वहीं किसनासर, सारुंडा, रासीसर पुरोहितान, हिम्मटसर, सलुंडिया, उड़सर, धूपालिया, कुदसू, रातडिया, चरकड़ा, रासीसर और शोभाणा में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा
पूनरासर, पुंदलसर व मोमासर में 30-30 सोलर लाइटें लगेंगी। इसके अलावा कितासर विदावतान, केऊ, हेमासर, झंझेउ, रीडी, जोधासर, दुलचासर, भोजास, आडसर, सूरजनसर, जैसलसर और बेनिसर में 20-20 लाइटें लगाई जाएंगी।

लूणकरणसर विधानसभा
सिंथल, कालू और महाजन में 30-30 सोलर लाइटें लगेंगी। वहीं जोगियासन, मकड़ासर, फूलदेसर, धीरेरा स्टेशन, खारड़ा, बामनवाली, सहजरासर, नाथूसर, घेसुरा, मलकीसर, करणीसर और कंकड़वाला में 20-20 लाइटें लगेंगी।

खाजूवाला विधानसभा
छत्तरगढ़ और नालबड़ी में 30-30 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा कानासर, उदासर, चार बीएम सरदारपुरा, फलावाली, भुट्टों का कुआं, खारा, धोलेरा, हुसंगसर, पार्वती तलाई, आशापुरा, दंतोर, बल्लर और जयमलसर में 20-20 सोलर लाइटें लगेंगी।

अनूपगढ़ विधानसभा
नई घड़साना मंडी, रावला 8 पीएसडी-बी और 2 एसटीआर में 30-30 सोलर लाइटें लगेंगी। वहीं 3 एमएलडीबी, 2 एलएमबी, 7 केएनडी, 3 एसटीआर, 1 एमएलकेसी जालवाली, 15 केएनडी-बी, 12 केडी गुजारी, 11 केएनडीबी, 5 बीडीबी, 13 केएनडीसी, 4 एलएम और 14 के में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़