WhatsApp Menu
20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ  |  हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  | 

बीकानेर के 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय खो-खो के लिए राजस्थान टीम में

डूंगरगढ़ one 18 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिले के आठ स्कूली खिलाड़ियों का 19 वर्ष आयु वर्ग की राजस्थान खो-खो टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 23 से 28 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में चार सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर से हैं। दो खिलाड़ी लूणकरणसर ब्लॉक से चयनित हुए हैं। वहीं जिले की दो छात्राओं का भी राजस्थान टीम में चयन हुआ है।

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के कोच शशि शेखर जोशी ने बताया कि स्कूल से जितेंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह, हेमेन्द्र सिंह रावत और प्रदीप कुमार का चयन हुआ है। इसके अलावा खोखराणा गांव के सुभाष गोदारा और खियेरा गांव के युवराज भादू भी टीम में शामिल हैं। छात्रा वर्ग में निर्मा और प्रियंका का चयन हुआ है।

खिलाड़ियों के चयन पर जिला खो-खो संघ के असगर अली, राजस्थान 17 वर्ष खो-खो टीम के मुख्य कोच मोहनलाल कस्वां, खियाराम, बद्रीनारायण शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने बधाई दी। जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़