WhatsApp Menu
विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान निवासी 19 वर्षीय विकास पुत्र सीताराम पूनिया सोमवार 10 मार्च 2026 की सुबह बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई हैऔर उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार विकास ने शाम करीब 8:30 बजे नागौर से एक अजनबी व्यक्ति दीपाराम के मोबाइल नंबर 8511910342 से घर पर फोन कर बताया कि वह ट्रेन नंबर 16311 तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में बैठा हुआ है, जो बीकानेर से शाम करीब 7 बजे रवाना होती है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। लापता युवक का कद लगभग 5 फीट 11 इंच, रंग सांवला है तथा उसने जिन्स पेंट और चेक शर्ट पहन रखी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि संभवतः वह नागौर रेलवे स्टेशन पर उतर गया हो। इस संबंध में परिवार ने रेलवे कर्मचारियों और आमजन से अपील की है कि यदि यह युवक किसी भी रेलवे स्टेशन, ट्रेन या आसपास दिखाई दे तो तुरंत सूचना मोबाइल नंबर 8003980557 पर दें, ताकि उसे सकुशल घर पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़