WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

बिहार के मंत्री नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे जिम्मेदारी, PM मोदी ने दी बधाई

डूंगरगढ़ one 14 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री और बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह फैसला रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड ने लिया। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

नितिन नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा ने 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे एक्सटेंशन पर थे। फिलहाल नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-

“नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई।”

कौन हैं नितिन नबीन

  • उम्र: 45 साल
  • पद: बिहार सरकार में पथ निर्माण (सड़क निर्माण) मंत्री
  • जन्म: 23 मई 1980, पटना
  • पिता: नबीन किशोर सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता
  • शिक्षा: 12वीं तक पढ़ाई दिल्ली के CMKM पब्लिक स्कूल से
  • संपत्ति: करीब 3.1 करोड़ रुपए
  • आपराधिक मामले: 5 केस दर्ज

2010 से लगातार विधायक

  • 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर सीट से विधायक चुने गए
  • 2025 विधानसभा चुनाव में
    • नितिन नबीन: 98,299 वोट
    • राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी: 51,936 वोट
    • जीत का अंतर: 46,363 वोट

मंत्री बनने का सफर

  • 9 फरवरी 2021 को पहली बार बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़