WhatsApp Menu
बिजली विभाग से जुड़ी दो खास अपडेट जरूर पढें एकसाथ  |  रिड़ी- ऊपनी लाइन के रखरखाव के चलते 19 मार्च को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद  |  दिल्ली पहुंचे सिद्ध ने की केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारियों से मुलाकात, हुई संगठनात्मक चर्चा  |  21 मार्च की शाम निकलेगी गणगौर की भव्य सवारी, 22 मार्च की सुबह होंगे फैरे, मिलेंगें अनेकों पुरस्कार  |  महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  | 

बिजली विभाग से जुड़ी दो खास अपडेट जरूर पढें एकसाथ

बिल जमा करने के लिए हो रहें है शिविर, मिल रही है छूट।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। बिजली विभाग द्वारा बिल जमा करवाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार, 18 मार्च को दुलचासर, आडसर, धीरदेसर चोटियान में, 19 मार्च गुरूवार को मोमासर, देराजसर, पूनरासर, लिखमादेसर में तथा 23 मार्च को सांवतसर में बिजली बिल भरने के लिए शिविर लगेंगे। इन शिविरों में सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि, घरेलू बिल पर क्रमशः 2000 यूनिट व 100 यूनिट की छूट दी जा रही है। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च बीत जाने के बाद इस छूट का लाभ बन्द हो सकता है, सभी क्षेत्रवासी मार्च माह में ही बिल भरवा कर छूट का लाभ उठा सकते है।

आधा दर्जन फीडर से कल होगी बिजली कटौती, ग्रामीण आबादी होगी प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार, 19 मार्च को रीड़ी ऊपनी लाइन 132 का रखरखाव कार्य किया जाएगा। जिससे सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 132 जीएसएस रीड़ी पर शटडाउन लिया जाएगा। इससे निकलने वाले 33 केवी फीडर ऊपनी, कल्याणसर, राजेडू, बापेऊ, रामदेवरा व दुसारणा जीएसएस की आपूर्ति बाधित होगी। इनसे जुड़े सभी उपभोक्ता कटौती से प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़