WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

बालिका शिक्षा को सुदृढ़ करने में सहयोगी बने दानदाता, समिति ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में बीदासर रोड पर स्थित संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में रविवार को एमडीएस छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुदंर आर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दानदाताओं ने उत्साह के साथ छात्रावास में 24.96 लाख रुपये के सहयोग की घोषणाएं की। इस मौके पर आर्य ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से सुदृढ़ शिक्षा की आधारशिला बन सकेगी। जो भावी पीढ़ी की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। बैठक में एईएन सुन्दरलाल गोदारा, सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी हेमाराम सहू, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ विवेक माचरा, छात्र प्रतिनिधि मुकेश गोदारा ने समाज हित के अनेक मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करते हुए, समाज के लोगों से समाज के इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने 3.56 करोड़ की आय व्यय एवं बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सरकारी सेवा में चयनित हुए छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों एवं उनके अभिभावकों का शॉल, साफा व फुलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रभुदयाल डेलू, मोडाराम तरड़, ताजाराम गोदारा, भंवरलाल रिंटोड़, मानाराम डूडी, पुरखाराम सहू, किशनाराम सहू, किशनाराम गोदारा, चांदराम चाहर, हेतराम जाखड़, नीरु चौधरी, तोलाराम सिहाग, भंवरलाल सारण, सुरजाराम सहू, हरिराम सारण, मुन्नीराम बाना, भागुराम जाखड़, लालचंद डेलू, गोपालराम गोदारा, मामराज गोदारा, सहिराम आर्य, भंवरलाल खिलेरी, देवाराम ज्याणी, केशराराम कड़वासरा, श्योपतराम डेलू, जैसाराम कुलड़िया, देवाराम ज्याणी, परमेश्वर गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, भगवानाराम खिलेरी, हनुमान महिया, गोपालराम खिलेरी, पन्नालाल डेलू, रामलाल धतरवाल, सांवरमल सहू, आसाराम सहू, श्रवण राम बिरड़ा, आदुराम, मुन्नीराम, भंवरलाल तरड़, जगदीश खिलेरी, आशुराम खिलेरी, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, रामनिवास जाखड़, श्यामसिंह सारण आदि उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं कार्यकारी अधीक्षक कुम्भाराम गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया ।
दानदाताओं ने की लाखों की घोषणाएं।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बैठक में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में नवनिर्माण के लिए अनेक घोषणाएं की गई। जिनमें रीड़ी के सरपंच प्रतिनिधि व युवा नेता हेतराम जाखड़ द्वारा डूंगरराम जाखड़ पुत्र डावाराम जाखड़ की स्मृति में 321000/-रु की लागत से वीर बिग्गाजी द्वार निर्माण करवाने की घोषणा की। वहीं आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा द्वारा डॉ भागीरथ प्रसाद माचरा की स्मृति में 301000 रूपए की लात से वीर तेजाजी द्वार निर्माण करवाने की घोषणा की। बैठक में कुचोर आथुनी हाल बीकानेर निवासी भंवरलाल रिंटोड़ ने 351000/-रु की लागत से ई लाइब्रेरी निर्माण, गुसाईंसर बड़ा के ताजाराम गोदारा द्वारा 281000/-रु की लागत से एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणाएं की। वहीं कुंतासर के मोतीराम, किसनाराम पुत्र धर्मारामजी सहू, अमृतवासी के गोदुराम पुत्र लूणारामजी डूडी, दुसारणा पंडरिकजी निवासी तारुराम पुत्र बुधरराम तरड़ के पौत्र भंवरलाल तरड़, समंदसर के मामराज पुत्र खेताराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ के सुभाषचंद्र शास्त्री, उदरासर के तुलछीराम गोदारा, बाना के मुन्नीराम पुत्र उदाराम बाना, लाछड़सर निवासी भंवरलाल सारण, कुंतासर के पुरखाराम सहू द्वारा अपने पिता सांवताराम सहू की स्मृति में, ठुकरियासर निवासी पूर्णाराम पुत्र मघाराम कड़वासरा द्वारा प्रति व्यक्ति 101000/-रु की सहयोग राशि की घोषणा की गई। वहीं लाछड़सर निवासी रूघाराम पुत्र पिथाराम डेलू द्वारा 111111/-रु का सहयोग देने की घोषणा की गई।
समिति के सदस्य बने।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बैठक में 11 हजार का शुल्क देकर समिति की सदस्यता भी 10 सदस्यों ने ग्रहण की। जिनमें बिग्गाबास रामसरा के कन्हैयालाल जाखड़, लखासर भंवरलाल खिलेरी, धीरदेसर चोटियान के सहीराम आर्य, एईएन सुंदरलाल गोदारा, कुंतासर के हेमाराम सहू, ऊपनी के नीरू चौधरी, धोलिया रामचंद्र गोदारा व परमेश्वरलाल गोदारा, रामलाल गोदारा व बाना के सरदाराराम बाना ने सदस्यता ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़