WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

बाना क्रिकेट कप सीजन-6 में विजेता रही नागवंशी श्रीडूंगरगढ़ टीम, जीत की राशि से अंशदान गौशाला में दिया।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जनवरी 2026। बाना क्रिकेट कप सीजन 6 की सीरीज श्रीडूंगरगढ़ की नागवंशी टीम ने जीत लिया। फाइनल में नागवंशी व बाना इलेवन टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसमें नागंवशी ने मैच जीत लिया। टीम कप्तान रामनिवास आंवला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज भी रहें। आंवला ने नगद ईनाम की राशि 25 हजार में से 11 हजार रूपए श्रीबांके बिहारीलाल गौशाला में दिए। बेस्ट बैट्समैन का खिताब मोनू बाना रहें। बाना के युवाओं द्वारा आयोजित इस सीरीज में 60 टीमों ने भाग लिया। 5 जनवरी को सीरीज के मैच शुरू हुए और 18 जनवरी को फाइनल के साथ सीरीज संपन्न हुई। आयोजक मंडल ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। वहीं आयोजक समिति के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़