WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

बादलों में छुपा सूर्य, तापमान में गिरावट से हल्की ठंड के साथ किसानों की चिंता बढ़ी

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में बरसात का अलर्ट जारी कर दिया था। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवातों ने राजस्थान के मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अरावली पर्वतमाला के आसपास के क्षेत्रों, विशेषकर जोधपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कोटा संभाग में भी हल्की मध्यम बारिश की झड़ी लग सकती है।

हालांकि, बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, और अनूपगढ़ के इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन बीकानेर और चूरू के बीच के क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में कटाई और धान निकालने का काम जोरों पर चल रहा है। किसानों का कहना है कि अगर इस समय बारिश हो गई, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनकी मेहनत और फसल दोनों पर पानी फिर सकता है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में 14 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह लोगों ने ठंड महसूस की। बदलते मौसम ने एक बार फिर प्रकृति की अनिश्चितता का अहसास करा दिया है और हर कोई आसमान की ओर टकटकी लगाए, मौसम के अगले रुख का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़