दुर्घटना की सूचना मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान लाछड़सर निवासी हरिराम प्रजापत (30 वर्ष), पुत्र भजनाराम प्रजापत, और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा (25 वर्ष) के रूप में हुई है।