WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

बढ़ रहा है टाटा का कारवां, शुक्रवार को तीन प्रतिष्ठित परिवारों ने जताया टाटा पर भरोसा, परिवार में शामिल हुई टाटा कार

शुक्रवार को एडवोकेट अनिल धायल ने टाटा नेक्सोन पेट्रोल, पत्रकार असगर अली तेजरासर ने टाटा नेक्सोन डीजल और कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ ने टाटा टियागो ऑटोमैटिक की डिलीवरी ली।

अपनी नई कार खरीदने पर एडवोकेट अनिल धायल ने कहा कि वर्तमान में लगातार हो रहे सड़क हादसों के दौर में सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि टाटा की गाड़ी होने से अधिकतम सुरक्षा की गारंटी का विश्वास मन में रहता है।

वहीं, पत्रकार असगर अली तेजरासर ने बताया कि गाड़ी में सफर परिवार के साथ भी होता है, और परिवार की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं के स्पॉट बने हुए हैं, और हर दिन कोई ना कोई सड़क हादसा देखने को मिलता है। ऐसे में जब गाड़ी का सवाल आया तो टाटा के अलावा कुछ और नहीं सोचा जा सकता था।

कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ ने बताया कि टाटा टियागो का लुक बेहतरीन है और छोटे परिवार के लिए छोटी गाड़ी का चयन किया जाए तो इसका लुक, सुरक्षा और चलाने में कम्फर्ट सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियों के रिव्यू देखने के बाद उन्होंने टाटा को ही चुना। जयपुर के मूल निवासी जांगिड़ ने छोटी कार को जाम, पार्किंग और यातायात की अन्य समस्याओं में भी सबसे अधिक आसान बताया।

गौरतलब है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों का प्यार लगातार टाटा कारों को मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पंप के पास टाटा का भव्य शोरूम है, जहाँ हर समय सभी कारों की उपलब्धता रहती है।

टाटा श्रीडूंगरगढ़ के गोविंद सारस्वत ने बताया कि इस बार सीजन की शुरुआत 22 सितंबर को पहले नवरात्र से हुई, और सीजन के आखिरी दिन 31 अक्टूबर को 3 डिलीवरी समेत कुल 45 परिवारों ने टाटा की सुरक्षा को अपने परिवार से जोड़ा है। टाटा की गाड़ियों से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने के लिए क्षेत्रवासी 98297-41551 पर संपर्क कर सकते हैं।

सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और टाटा मोटर्स की विश्वसनीयता के चलते श्रीडूंगरगढ़ में इन गाड़ियों का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़